*ब्लॉक कांग्रेस कुरुद ने सादगी के मनाया जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहाना का जन्मदिन*
मुकेश कश्यप@कुरुद:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना का जन्मदिन पूरी सादगी के साथ मनाया गया।शनिवार को धमतरी जिला अध्यक्ष के कार्यालय में केक कटवाकर एवं मिठाई ख़िलाकर जन्मदिन के इस पल को खास बनाया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि लोहाना जी का पिछला एक वर्ष का कार्यकाल बेमिसाल रहा।उन्होंने अपने प्रेरणादाई मार्गदर्शन में जिले व ब्लॉक कांग्रेस में सबको साथ लेकर जनहित में कार्य करते रहे है।आगे भी हम समरस होकर उनके नेतृत्व में भुपेश सरकार की जनहित योजनाओं को आमजनों की सेवा में कार्य करते रहेंगे।उन्हें हम इस जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना करते है।
लोहाना जी ने सभी का हार्दिक आभार व धन्यवाद देते हुए कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी में सभी कांग्रेस जनो व शुभचिंतको का हार्दिक अभिनंदन हमेशा रहेगा।हम सब एक संगठन से जुड़े लोग है जो मिलजुलकर सबको साथ लेकर काम करते रहेंगे।
इस अवसर पर ब्लॉक महामंत्री कृष्ण कुमार साहू,एल्डरमैन मनोज राजकुमार अग्रवाल ,उमाशंकर साहू,पप्पू राजपूत ,सन्तोष प्रजापति ,अशोक साहू ,मुकेश कश्यप आदि उपस्थित थे।
