ग्राम रानीपरतेवा और मुड़ागांव के मध्य सूखानदी के पास आज बोलेरो सड़क दुर्घटना के शिकार हो गये l

मुड़ागांव(कोरासी) :- ग्राम रानीपरतेवा और मुड़ागांव के मध्य सूखानदी के पास आज शाम 5.30बजे दर्शन करने गये श्रद्धा बोलेरो CG 04 KV 0213 सड़क दुर्घटना के शिकार हो गे सुत्रोसे मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बोईरडीह बसना के 11 लोग भूतेश्वर महादेव गरियाबंद से जतमाई घटारानी के दर्शन कर वापस घर जा रहे थे।तभी ग्राम रानीपरतेवा के पास सूखानदी के पास बोलेरो अनियंत्रित हो मोड़ मे गिर गया मोड़ दुर्घटना जनक है जहां कोई दिशा सुचना बोर्ड

भी नही लगा है जिससें ड्राइवर सड़क को समझ नही पाया और दुर्घटना  ग्रस्त हो गया है। जिसमे दो लोगों को गंभीर चोट लगी है। जिसको प्राथमिक उपचार हेतू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खड़मा भेजवाया गया बोलेरो अनियंत्रित होकर पुल से 10फीट निचे गिर गई है जिससें बुरी तरहा से क्षतिग्रस्त हो गया है। दुर्घटना की जानकारी ग्राम रानीपरतेवा के ग्रामीणों को मिलते ही ग्रामीण मदद के लिए दौड़े और मदद किया गया।ज्ञात हो की मुड़ागांव से पाण्डुका तक करोड़ों की लगात से लोकनिर्माण विभाग द्वारा सड़क चौड़ी का कार्य दो तीन वर्षों से किया जा रहा है,जिसका निर्माण कार्य कुछ कुछ जगहो पर नही हुआ है और मुड़ागांव से पीपरछेड़ी तक डामरीकरण का सिंगल हुआ है मुड़ागांव के तालाब के पास खेत से लगे सड़क के किनारे तटबंध निर्माण कार्य किया जा रहा है जो एक वर्ष हो गया अभी तक नही हुआ कार्य कछुआ गति से किया जा रहा हैं और अभी बारिश के वजह से कार्य बन्द कर दिया गया है तो किसानों को भी परेशानी हो रही है सड़क पुल के उपर मिट्टी एक साईड डाला हुआ है और एक साईड बीस फीट गड्ढा है जिसमें कभी भी दुर्घटना होने की संभावना हो सकता है। विभाग और ठेकेदार की लपरवाही के वजाह से कार्य कछुआ गति पेटी ठेका मे किया जा रहा है।जिससे चौड़ीकरण कार्य कछुआ गति से की जा रही है।शासन प्रसाशन को ध्यान आकर्षित करते हुए निर्माण कार्य मे तेजी लाए जाने के लिए प्रेरित किया जाय।