पुनः इस वर्ष श्री रामभक्त करेंगे स्वेच्छिक रक्तदान , वर्ष भर करते है जरूरमंदो को रक्तदान मे सहयोग।

आरंग :- धर्मनगरी आरंग के श्री रामभक्त युवाओ द्वारा प्रतिवर्ष किये जाने वाला स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन पुनः इस वर्ष किया गया है गत वर्ष 51 लोगों ने रक्तदान किया था इस वर्ष भी 9 अगस्त को ही नेताजी चौक आरंग मे प्रातः 9:00 स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें आरंग नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के युवा रक्तदान करने हेतु पहुँचेंगे । बता दे की आरंग नगर के श्री राम भक्त युवा द्वारा साल भर सामाजिक धार्मिक आयोजन किया जाता है इनके द्वारा साल भर ज़रूरतमंदो के लिए रक्त व्यवस्था कराई जाती है साथ ही साथ गौ सेवा, मृत गाय एवं वानरराज का अंतिम संस्कार, धर्म जागरण हेतु मंगलपाठ आरती, समाज सेवा, धार्मिक कार्यक्रम और समय समय पर विभिन्न प्रकार का आयोजन किया जाता है जिससे सामाजिक समरसता बनी होती है रक्तदान का प्रमुख उद्देश्य जरूरतमंदो के सहयोग हेतु रखा गया है जब भी किसी व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता हो तत्काल उन्हे रक्त उपलब्ध कराकर सहयोग किया जायेगा |