भाजपा मण्डल केल्हारी की बैठक संपन्न।

सुरेन्द्र मिनोचा
केल्हारी :- भारतीय जनता पार्टी जिला एम सी बी के जिला संगठन एवं भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी रितेश गुप्ता के निर्देशानुसार शुक्रवार 4अगस्त को भाजपा मण्डल केल्हारी की बैठक आयोजित की गई।बैठक निर्धारित समय अनुसार 2बजे भाजपा मण्डल अध्यक्ष परमानंद यादव के अध्यक्षता एवम् जिला महामंत्री भाजयुमो धीरज कुमार मौर्य के विशेष उपस्थिति में हुई।बैठक का परिचय कराते हुए भाजपा मण्डल अध्यक्ष परमानन्द यादव ने बताया कि आगामी दिवस लाभार्थी सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजन किया जाना है जिसके सम्बंध में चर्चा परिचर्चा हेतु बैठक आयोजित की गई है। बीएलए 2 गठन फॉर्म भरे जाने को भी बैठक का विषय मण्डल अध्यक्ष परमानंद यादव द्वारा बताया गया।तो वहीं भाजयुमो जिला महामंत्री धीरज कुमार मौर्य ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा नव मतदाता सम्पर्क अभियान का कार्यक्रम जोरों शोरों से चल रहा है।नव मतदाता साथी देशहित प्रथम ध्येय लेकर पार्टी से जुड़ रहे हैं, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता सभी नव मतदाताओं को देशहित में भाजपा में शामिल कराने के लिए उनके निवासों पर पहुंच कर अभिनंदन करें।मौर्य ने कांग्रेस की सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कुशासन का बोलबाला है,भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में आये दिन चोरी, हत्या जैसे अपराध दिन ब दिन बढ़ रहे हैं,लोग इस प्रदेश सरकार के कुशासन से आत्महत्या कर रहे हैं,बेरोजगार युवा स्वयं को ठगे महसूस कर रहे हैं,अगस्त माह शुरू हो जाने के बावजूद किसान केसीसी सहित खाद के लिए अभी भी मोहताज है एवं सहकारी समितियों में जा जाकर थक चुके हैं।केल्हारी के तहसील, एसडीएम कार्यालय में न पटवारी मिल रहे हैं न तहसीलदार, एस डी एम फरियादियों की फरियाद नही सुन रहे हैं।पटवारी अपने हड़ताल के बाद से किसानों से जैसे मुंह फेर लिए हों,एसडीएम साहब सप्ताह में एक दिवसीय दौरे पर कार्यालय पहुंचते हैं, लेकिन इन दिनों तो वह भी बंद हो चुका है,कई मामले ठंडे बस्ते में पड़े हैं,पुलिस प्रशासन भी अपने कुर्सी की मोह से अपराधियों पर लगाम लगाने की बजाय आवभगत में जुटी रहती है।वहीं बैठक में भाजयुमो मण्डल उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन भाजपा मण्डल महामंत्री लखसाय रजवाड़े ने किया।