भावी वैज्ञानिकों ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

राजिम :- सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा में डॉ.प्रफुल्लचंद राय जयंती के उपलक्ष्य में विज्ञान से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।विज्ञान प्रश्नोत्तरी रंगोली तात्कालिक भाषण विज्ञान मॉडल चार्ट विज्ञान प्रयोग निबंध चित्रकला विज्ञान के जादू प्रदर्शनी में विज्ञान के प्रति अपनी जिज्ञासा को पूर्ण करने बच्चों ने रुचि पूर्वक बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गौरीशंकर निर्मलकर प्राचार्य, अध्यक्षता परीक्षा प्रमुख कृष्ण कुमार वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। विज्ञान प्रमुख नारायण पटेल ने डॉ. प्रफ़ुल्लचंद राय की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा भारत के महान रसायनज्ञ उद्यमी तथा शिक्षक थे। डॉ. राय को नाइट्राइट्स का मास्टर कहा जाता हैं।वे आधुनिक विज्ञान के प्रस्तोता भी थे इनका जन्म 2 अगस्त 1861 मे हुआ था।

मुख्य अतिथि गौरीशंकर निर्मलकर ने उद्बोधन में कहा-विज्ञान के युग में नित-नए चमत्कार हो रहे है जिसे देख आज पूरी दुनिया चकित है। विज्ञान एक रहस्य है जिसे जानने की उत्सुकता सभी में होती हैं।तकनीकी प्रभाव के कारण ही हम आसमान में ऊंची उड़ान भरने में सफ़ल हैं जैसे-जैसे आवश्यकता बढ़ती हैं वैसे ही नए आविष्कार होते है जिज्ञासा को शांत करने के लिए खोज आवश्यक हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कृष्ण कुमार वर्मा ने कहा की-पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेने से शारीरिक मानसिक बौद्धिक विकास होता है।आज के विद्यार्थी ही कल के महान वैज्ञानिक हैं विद्यार्थी जीवन का लक्ष्य पढ़ाई के साथ चरित्र का निर्माण होना चाहिए। प्रयोग करके ही किसी परिणाम में पहुंच सकते हैं इसलिए आसपास के वातावरण से ही नई बाते ग्रहण करने का हुनर होना चाहिए।
विद्यालय में समारोह पूर्वक इस आयोजन में रंगोली में फूल पत्ती मानव अंग की संरचना भूकंप ज्वाला अमीबा पैरामीशियम जल चक्र चंद्रयान उल्का पिंड आदि को विभिन्न रंगों से रंगोली में भावी वैज्ञानिकों ने उकेरा।


चित्रकला में डॉ.प्रफुल्लचंद राय को हूबहू ड्राइंग सीट पर उतार दिए नन्हे-नन्हे बाल कलाकारों ने।
विज्ञान जादू कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न चमत्कार दिखाए पानी में आग लगना अम्ल क्षारीय ,रंग परिवर्तन आदि, जयदेव मिश्रा ने सौर पैनल के माडल बनाए जिसे रोशनी में रखने पर विद्युत उत्पन्न होता हैं जिसे भविष्य में प्रयोग किया जा सकता हैं इससे विद्युत उत्पन्न करने मे मदद मिलेगी।


विज्ञान संबंधी कार्यक्रम में हर्षिता यादव क्षमा ध्रुव पूनम शर्मा झरना महार तनिया किंजल सूर्यवंशी प्रियांशी जगने वर्षा देवांगन भाविका चंद्राकर पीयूष साहू हिमांशु देवांगन मोरध्वज साहू खुशबू साहू निहारिका साहू कुलदीप सेन जयदेव मिश्रा कबीर साहू जय कंसारी अंकित साहू रोहन दास निलेश यादव विजय साहू माही पाटनकर यशिका साहनी मिताली साहू ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया इस आयोजन में लगभग डेढ़ सौ विद्यार्थियो ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन आचार्य दीपक देवांगन ने किया। आभार विज्ञान प्रभारी नारायणा पटेल ने किया। इस अवसर पर समस्त आचार्यगण उपस्थित रहें।