महिला उत्पीड़न रोकने १० अगस्त को महा महिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन।

तखतपुर :- वीरांगना अहिल्याबाई होलकर साहित्य समिति तखतपुर के तत्वाधान में राष्ट्र के विभिन्न राज्यों में महिलाओं के प्रति हो रहे उत्पीड़न पर रोक लगाने हेतु भारत के महामहिम राष्ट्रपति  द्रोपति मुर्मू को 4 सूत्री मांग कलेक्टर बिलासपुर के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर किया जावेगा, १.महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु प्रभावी कदम उठाए, भारत सरकार २. गौ संरक्षण हेतु भारत के सभी सरकारी बूचड़खाने बंद कराए भारत सरकार ३.भारत में अपराध मुक्त समाज निर्माण राष्ट्र निर्माण हेतु सभी प्रकार के नशे का व्यापार बंद, करें भारत सरकार ४.भारत के विभिन्न राज्यों में लापता हुए महिला और किशोरियों युवकों व्यक्तियों का पतासाजी करेभारत सरकार, जैसे चार सूत्री मांग पर ज्ञापन 10 अगस्त संध्या 4:00 बजे कलेक्टर परिसर बिलासपुर में उपस्थित होकर, समिति द्वारा सौंपा जावेगा, समिति के अध्यक्ष नारायण प्रसाद पाली ने सभी कवि साहित्यकार लेखक पत्रकार प्रबुद्ध वर्ग महिला संगठन विभिन्न धार्मिक आध्यात्मिक संगठन सभी से निवेदन किया है की निर्धारित तिथि को ज्ञापन कार्यक्रम में सम्मिलित होने का कष्ट करें,उक्त जानकारी वीरांगना अहिल्याबाई होलकर साहित्य समिति के अध्यक्ष से नारायण प्रसाद पाली द्वारा दी गई है।