सुकमा :- नक्सलियों के शहीदी सप्ताह के दूसरे दिन सुकमा जिले में सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में हुई है, सुरक्षाबल के जवानों ने घटनास्थल इलाके में सर्चिंग तेज कर दी है, वही इस मुठभेड़ की पुष्टि सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिन्नाकेड़वाल इलाके में नक्सल गतिविधि की सूचना मिलने पर DRG, कोबरा व CRPF 201 बटालियन की संयुक्त टीम को सर्चिंग के लिए क्षेत्र में रवाना किया गया था। सर्चिंग पर निकले जवानो के साथ शनिवार की सुबह जवान चिन्नाकेडवाल के जंगल में सर्चिंग कर रहे थे। उस दौरान जंगल मे मौजूद नक्सलियों ने जवानों को अपनी ओर आता देख अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों पर जवाबी कार्रवाई शुरू कर दिया। मुठभेड़ में सुरक्षाबल के जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए, मुठभेड़ के बाद जवान इलाके में सर्चिंग अभियान चला रहे हैं ताकि नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेरा जा सके
