सुकमा :- सुकमा पुलिस के समक्ष आज 5 लाख के महिला इनामी नक्सली द्वारा नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा मे अधिकारियों के समक्ष आत्मासमर्पण किया है।आपको बता दे छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाये जा रहे “छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति” के तहत विश्वास, विकास, एवं सुरक्षा की भावना एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘पूना नर्कोम अभियान” से प्रभावित हो कर वेको हिडमे ने आत्मसमपर्ण किया है।वेको हिडमे जिला सुकमा / दंतेवाडा के बार्डर क्षेत्र में सक्रिय होने के साथ जनताना सरकार की अध्यक्ष एसीएम रैंक, थी वही नक्सली संगठन में 15 वर्षो से सक्रिय रही।
बॉक्स 1
छत्तीसगढ़ शासन और सुकमा पुलिस की ओर से वेकी हिडमे पर लाखो का इनाम घोषित था।
आत्मसमर्पित महिला नक्सली पर छ.ग., शासन के द्वारा रैंक के आधार पर घोषित था 05 लाख एंव पुलिस अधीक्षक सुकमा द्वारा 10000/- ईनाम घोषित था।
बॉक्स 2
थाना तोंगपाल, कटेकल्याण क्षेत्र में घटित विभिन्न नक्सली घटनाओं में रही है शामिल।
महिला नक्सली वेको हिडमे पर तोंगपाल थाना मे पुलिस पार्टी पर हमला करना, आगजनी/लूट, हत्या, पुलिस पार्टी पर आईईडी ब्लास्ट,पुलिस मुखबिरी के आरोप में लूट /मारपीट जैसे 8 आपराधिक मामले दर्ज हैँ।
बॉक्स3
आत्मसमर्पण करने वाली महिला नक्सलियों का विवरण वर्ष 2009 – 2014 तक केएएमएस अध्यक्ष मार्जूम पंचायत, वर्ष 2015 – डिवीजन प्लीनम में डिवीजन केएएमएस सदस्य रेंज केएएमएस अध्यक्ष मार्जुम, कलेपाल, कोडोम पंचायत, की जिम्मेदारी दिया गया।, वर्ष 2015 2022 तक रेंज केएएमएस अध्यक्ष डिवीजन के एएमएस सदस्य, वर्ष 2022 अब तक जनताना सरकार अध्यक्ष एसीएम रैंक, ईनामी 5 लाख छ.ग., शासन द्वारा।
