थाना गुरूर पुलिस की बड़ी कार्यवाही धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर।

बालोद / हाशिम कुरैशी
गुरुर :-  घटना दिनांक 29.07.2023 को पुलिस को सूचना मिला ग्राम साेरर में आम जगह पर एक व्यक्ति अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब रखकर आने जाने वाले लोगो को शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप साव के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर जाकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम भीमसिंह मण्डवी राजेश सिंह मण्डावी उम्र 27 वर्ष निवासी सोरर थाना गुरूर (छ0ग0) का रहने वाला बताया, जिसकी तलाशी लेने पर उक्त आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी मे 46 पौवा देशी प्लेन शराब मिला जिसे गवाहो समक्ष जप्त कर आरोपी को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

उक्त कार्यवाही में सराहनीय भुमिका:- निरीक्षक भानुप्रताप साव, प्रधान आरक्षक नर्मदा कोठारी,आरक्षक संजय साहू, टोकेश्वर देवांगन, दीपक तिवारी, योगेंद्र सिन्हा शेर अली का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी – आरोपी भीमसिंह मण्डवी राजेश सिंह मण्डावी उम्र 27 वर्ष निवासी सोरर थाना गुरूर जिला बालोद (छ0ग0)।