किरंदुल – एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना में श्रमिकों के अधिकारों और हितों के लिए एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना के स्थापना के समय से संचालित किरंदुल परियोजना की सबसे वृहद मजदूरों का संगठन संयुक्त खदान मजदूर संघ किरंदुल ने एसकेएमएस के कार्यालय कामरेड इंद्रजीत सिंह भवन में एनएमडीसी किरंदुल परियोजना में कार्यरत अपने सदस्यों स्थायी कर्मचारियों के साथ साथ ठेका श्रमिकों और सुरक्षा गार्डों को प्रत्येक वर्षों की ही भांति इस वर्ष भी वार्षिक उपहारो का तीन चरणों मे वितरण किया ।इस दौरान श्रमिक संघ संयुक्त खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष देवरायलू ,सचिव राजेश संधू ,कार्यकारी अध्यक्ष रोशन मिश्रा ,कार्यालय सचिव नामदेव ,संगठन सचिव सुमित धर ,नरसिम्हा रेड्डी ,अजय सिंह ,देवेंद्र कटारिया विशेष रूप से मौजूद रहे ।
