सुकमा की घटना दिल को दहला देने वाली-डॉ मोना टुवानी।

बालोद :- एक तरफ छत्तीसगढ़ महतारी का राग अलापने वाली कांग्रेस छत्तीसगढ़ की बेटियों की रक्षा नहीं कर पाई। सुकमा के एक आदिवासी छात्रावास में ५ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ और कांग्रेस सरकार मामला दबाने में लगी हुई थी। महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष  शालिनी राजपूत खुद वहां गई और पुछताज चालू की तब जाकर बात सामने आई, प्रदेश में ऐसी घटना दिल को झिंझोड़ देने वाली हैं। महिला मोर्चा बालोद इसकी कड़ी निन्दा करता है और आरोपी को जेल की सलाखों के पीछे भेजने की मांग करता है।