*बिप्लब कुण्डू//पखांजूर//26.3.21*
भाजपा को लगा तगड़ा झटका भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत मरोड़ा के नवनिर्वाचित सरपंच लक्ष्मण सिंह मंडावी भाजपा से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं
बीते कल मरोड़ा पंचायत में खेल समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अंतागढ़ विधानसभा के विधायक माननीय अनूप नाग जी के उपस्थिति में जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत कुमार ध्रुव जी ने कांग्रेस का गमछा भेंट कर लक्ष्मण सिंह मंडावी जी को पार्टी ज्वाइन करने पर उन्हें बधाई दिया इस शुभ अवसर में लक्ष्मण सिंह मंडावी ने कहा कि वे अपने राजनीतिक गुरु बप्पा गांगुली जी से प्रेरित होकर यहां फ़ैसला लिया है साथ ही कुछ समय तक भाजपा में काम करने के लिए उन्होंने कहा जब मेरा पूरा परिवार कांग्रेस में हैं तो मै भला इस पार्टी से दूर कैसे रह सकता हूं साथ ही लक्ष्मण सिंह मंडावी ने यहां भी कहा कि भाजपा सिर्फ झूठ और छल कपट की राजनीति करती है वहीं कांग्रेस एक विचारधाराओं कि लड़ाई लड़ने वाली पार्टी है इसलिए मैंने कांग्रेस का दामन थामा हैं*
