पिथोरा। महिला पंचों से सरपंच पति ने किया दुर्व्यवहार जनपद सीईओ एस डी एम से शिकायत
आंनद भोई महासमुुंद। पिथौौरा विकास खण्ड गौरव ग्राम पंचायत बुन्देली के महिला पंचों ने पंचायत की बैठक में सरपंच पति द्वारा दुर्व्यवहार की लिखित शिकायत एस डी एम और जनपद सीईओ से की है विकास कार्यों को लेकर हुई बैठक मै सरपंच पति द्वारा पंचों पर किसी भी काम को मिलजुलकर नहीं करना न ही पंचों के बिना जानकारी के बिना प्रस्ताव के अपने मर्जी से करने पर पंचों द्वारा आपत्ति करने पर सरपंच ओर उसके पति द्वारा महिला पंचों के साथ गलत तरीके से जवाब दिया जाता है और सरपंच पति द्वारा पंचों को हस्ताक्षर करना है तो करो नहीं तो पंचायत से बाहर निकलो करके बोला जाता है जिसके कारण सभी महिला पंचों ने इसकी लिखित शिकायत की है वहीं सरपंच पति द्वारा बिना पंचों की जानकारी के बिना प्रस्ताव के 180000 अपने खाते में आहरण किया है और कई नए भवनों का राशि आहरण करने के बाद भी आज 2 वर्षों से काम अधूरा पड़ा है पूर्व में भी इसी सरपंच का शिकायत किया गया था जिसकी जांच में 5 लाख 60 रुपए रिकवरी है लेकिन आज 2 साल से पैसा का वसूली नहीं किया गया है इसका मामला अनुविभागीय दण्ड अधिकारी पिथोरा में लंबित है मामले को लेकर उपसरपंच पूनम मानिकपुरी ने सभी महिला पंचों के साथ सरपंच पति द्वारा महिला पंचों के साथ दुर्व्यवहार एवं सभी शिकायतों पर जांच की मांग एवं रिकवरी राशि की वसूली की मांग की है उचित कार्यवाही नहीं होने पर सभी पंचायत प्रतिनिधि धरना प्रदर्शन करने बाध्य होंगे
