
महासमुंद :- मणिपुर में हिंसक घटनाओं व महिलाओं पर बर्बता के विरोध में राज्य व केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग के नेतृत्व ओवर ब्रिज के पास एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान हिंसक घटना में जान गंवा ने वाली महिलाओं को धरना स्थल पर श्रद्धांजलि दी गई। मणिपुर में लगातार महिलाओं पर हो रही हिंसा से आक्रोशित महिलाओं ने नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग की अगुवाई में तुमगांव रोड स्थित ओवर ब्रिज के पास एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने प्रधानमंत्री और मणिपुर के मुख्यमंत्री को जमकर कैसा। धरना को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष महिलांग ने कहा कि, मणिपुर की घटना किसी से छुपी नहीं है। और इसमें महिलाओं को घसीट गया और उन पर अत्याचार किया गया है जो बहुत ही शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री क्यों चुप्पी साधे हुए हैं? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहते है कि आक्रोशित है। प्रधानमंत्री को आक्रोश होने की बजाए मणिपुर के मुख्यमंत्री को बर्खास्त करते हुए कड़े कदम उठाते ताकि वहां की महिलाएं अपने आपको सुरक्षित महसूस कर पाती। उन्होंने आगे कहा कि आज मणिपुर सुरक्षित नहीं है तो कल छत्तीसगढ़ में बर्बता न हो इसके लिए सभी महिलाएं आक्रोशित हैं। इस दौरान साधना सिंह गौंड, निरंजना चंद्राकर आरिश अनवर आदि ने भी संबोधित किया। इसके पश्चात सभी ने इस हिंसक घटना में जान गंवाने वाली महिलाओं को धरना स्थल पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बाद नगर पालिका अध्यक्ष सहित सभी महिला, पुरुष रैली निकाल कर नारेबाजी करते हुए नेहरू चौक पहुंचे। जहां प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर पार्षद व सभापति डमरु धर मांझी, एल्डरमैन गुरमीत चावला, अजमानी, यूनुस राज वानी, सती चंद्राकर, योजना सिंह, अंकित महिलांग, रूपेश महिलांग, सगनजोत सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
