राष्ट्र को नशा मुक्त भारत अंतर्गत नशा से निजात दिलाने के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।

तखतपुर :- गायत्री परिवार तखतपुर के संयोजन में पुलिस विभाग नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री परिवार शिक्षा विभाग एवं अहिल्याबाई होल्कर साहित्य समिति के संयुक्त प्रयास से व्यक्ति परिवार समाज और राष्ट्र को नशा मुक्त भारत अंतर्गत नशा से निजात दिलाने के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन कन्या शाला तखतपुर में किया गया जिसमें कन्या शाला बालक हाई स्कूल सरस्वती शिशु मंदिर राज पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी शिक्षक प्राचार्य ने भागीदारी निभाई कार्यक्रम में चिकित्सकों के द्वारा नशे से होने वाले विभिन्न प्रकार के बीमारी के बचाव की जानकारी दी गई गायत्री परिवार द्वारा निशुल्क नशा मुक्त साहित्य वितरण किया गया

तत्पश्चात कन्या शाला से लेकर बजरंग नगर तक विशाल रैली का आयोजन किया गया और नगर में लोगों को नशे से निजात पाने के लिए जन जागरण अभियान अंतर्गत जानकारी दी गई कार्यक्रम में मुख्यतः एनके दुबे प्राचार्य जितेंद्र शुक्ला  रश्मि मिश्रा मीनाक्षी शर्मा मयंक यादव पुलिस विभाग से नगर निरीक्षक सुमंत साहू ओमकार राजपूत विजय कुजुर राजेश कुमार डाहीरे,नगर पालिका अध्यक्ष  पुष्पा मुन्ना श्रीवास गायत्री परिवार की ओर से प्रदीप कौशिक प्रमिला कौशिक रीना ठाकुर शिवराम गुप्ता केके श्रीवास योगेश साहू का विशेष योगदान रहा अहिल्याबाई होल्कर साहित्य समिति के अध्यक्ष एवं नशा मुक्ति कार्यशाला के संयोजक नारायण प्रसाद पाली ने सभी उपभोक्ता अधिकारी कर्मचारी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।