निर्माणाधीन विशाखापटनम मार्ग के पुल स्लैब शटरिंग में मिली गार्ड की लाश l 

कुरुद :- भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बन रही विशाखापटनम सड़क मार्ग में क्रासिंग पुल निर्माण के लिए लगाई गई स्लैब शटरिंग में गिरने से एक चौकीदार की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस, डॉग स्क्वायड एवं एफएसीएल टीम जांच में जुटी है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कोड़ापार से कुरूद होते हुए विशाखापटनम के लिए भारत माला प्रोजेक्ट अंर्तगत हैदराबाद की शालीमार कम्पनी के द्वारा सड़क निर्माण का काम किया जा रहा है।

जिसमें उत्तरप्रदेश के डोहरीजीत जिला कोंडा निवासी राजशेखर सिंह पिता ओमप्रकाश सिंह 35 साल कुरुद थाना अंतर्गत ग्राम सिंधौरीखुर्द के पास निर्माणाधीन क्रासिंग पुल के लिए लगाई गई स्लैब शटरिंग में शाम 7 से सुबह 7 बजे तक चौकीदारी करता था। जो रविवार बीती रात को भी उक्त पुलिया में चौकीदारी कर रहा था। जिसका सोमवार को सुबह पुलिया के लिए बनाए गये सेंट्रिंग में सीने के बल उलटा लटकता लाश मिला। जिससे सनसनी फैल गई। भारत माला प्रोजेक्ट में ही काम कर रहे कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने चौकीदार राजशेखर को रात करीब 12 से 1 बजे के बीच ड्यूटी करते देखा गया था। जब एक लेबर और सुपरवाइजर रात्रि में लघु विश्राम के लिए उठे थे तब वे टार्च जला कर उन्हें आवाज भी दिए थे। लेकिन जब सुबह देखे तो वह सेंट्रिंग के बीच रॉड में उसका गला फंसा हुआ और दोनों हाथ नीचे की ओर गिरा हुआ मिला।

हादसा या हत्या, पुलिस जांच में जुटी

प्रघटना की सूचना मिलने पर कुरुद एसडीओपी कृष्णकुमार पटेल, टीआई दीपा केंवट, दलबल के मौके पर पहुंचे।प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि, चौकीदार राजशेखर सेंट्रिंग में दो रॉड सरिया, को रखकर प्लाई को वैकल्पिक रूप से तैयार किये पलंग में सो रहा हो रहा होगा और रात में जब करवट बदलते समय प्लाई की तख्ती खिसक गया होगा और उसका सिर रॉड में दब गया होगा और उसकी मौत हो गई होगी। या फिर हो सकता है किसी ने योजनाबद्ध तरीके से उसको मौत की नींद सुला दी हो। मृतक चौकीदार ने की हत्या हुई है या वे दुर्घटना का शिकार हो गये।इन सभी पहलुओं को लेकर पुलिस ने डॉग स्क्वायड तथा फोरेसिंक टीम बुला मदद ली जा रही है।