
राजिम :- छुरा मार्ग पर नवाडीह वार्ड 15 में लकड़ी टाल के आगे किसान समारू साहू के खेत में विद्युत पोल लगे हुए हैं। इन दिनों यह खंभा पूरी तरह से झुक चुका है। बस तार का सहारा है। खिंचाव होने के कारण अन्य चार पांच खंभे की स्थिति भी दयनीय होती जा रही है। किसी दिन गिर गए तो करंट की चपेट में किसान आ जाएंगे। इससे भयभीत किसान अब खेत जाने से डर रहे हैं। यह खंभा सड़क आस पास ही है। उल्लेखनीय है कि किसान इन दिनों किसी कार्य में व्यस्त है निंदाई से लेकर खाद, दवा छिड़काव प्रत्येक काम के लिए खेतों में जाना पड़ रहा है ऐसे में झुका हुआ यह विद्युत पोल उन्हें कृषि कार्य करने में डरा रही है। जिन किसानों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से शीघ्र पोल को खड़ा करने की मांग की है। बताना होगा कि विद्युत विभाग बरसात पूर्व पूरी तैयारी करते हैं कहीं पर बिजली तार झुका हो या फिर पेड़ पौधे रोड़ा आ रही है। उन्हें ठीक किया जाता है। क्योंकि यहां विद्युत विभाग का कार्यालय मौजूद है बावजूद इसके शहर के ही विद्युत पोल पर ध्यान नहीं देना उनकी लापरवाही को उजागर करती है।
