*सिंधौरी कला मे मनरेगा कार्य का भूमि पूजन*

मुकेश कश्यप@कुरुद:-ग्राम सिवनीकला में गुरुवार को मनरेगा कार्य का भूमिपूजन हुआ।मुख्य अतिथि तारिणी चन्द्राकर जिला पंचायत सभापति के आतिथ्य में गांव में मनरेगा कार्य का विधिवत पूजन वंदन कर भूमिपूजन किया गया।उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा प्रदेश की भुपेश सरकार हर वर्ग के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है।छत्तीसगढ़ में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्होंने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने में अपना योगदान दे रही है।कार्यक्रम की अध्यक्षता नीलम चन्द्राकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने की।इस अवसर पर थानूराम साहू जनपद सदस्य, भानु प्रताप साहू सरपंच , ऋषि राम साहू शाला समिति अध्यक्ष , भीखम यादव , केवल साहू, रोशन साहू , देवाराम साहू , खेमिन साहू , उमेश कंडरा , मनीष साहू, चंद्र प्रकाश देवांगन ,कुलदीप साहू ,लेख राम साहू सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।
