*नारी संकुल मे मध्यान्ह भोजन का भौतिक सत्यापन*
मुकेश कश्यप@कुरूद :-गुरुवार को संकुल केंद्र नारी में संकुल के अंतर्गत समस्त प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला के समूह द्वारा संचालित मध्यान्ह भोजन योजना के तहत समस्त पंजियों का भौतिक सत्यापन संबंधित अधिकारी द्वारा किया गया ।जिसमें सत्र 2020-21मे मध्यान्ह भोजन योजना के तहत शाला को प्राप्त चावल का बच्चों को वितरण तथा शेष चावल का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया।यह कार्यक्रम दिनेश कुमार साहू संकुल समन्वयक नारी के मार्गदर्शन में में किया गया। समस्त पंजियों का सत्यापन प्रधान पाठक जगमोहन साहू एवं तोमन लाल देवांगन द्वारा किया गया । कार्यक्रम मे प्रधान पाठक एनआर बघेल ,गोपाल देवांगन ,पवन बांसकर ,रामकुमार खुटियारे ,लोकेश्वर साहू , लेखन नगारची , प्रदीप साहू ,गोविंद राम साहू , प्रकाश साहू ,अशोक साहू ,हेमलाल चंद्राकर ,लालित्य ध्रुव ,सुनीता सोनकर आदि संकुल के समस्त प्रधानपाठक उपस्थित रहे।
