सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़ :- प्रदेश में फर्जी जाति प्रमाण पत्र को लेकर भाजयुमो, एस टी एस सी मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुये शहर के गाँधी चौक में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया।इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के जिला महामंत्री हिमांशु श्रीवास्तव ने किया।कांग्रेस सरकार को घेरते हुये भाजपा नेता रामचरित द्विवेदी ने कहा कि साढ़े 4 साल बीत जाने के बाद भी सरकार चुप्पी ओढ़े सोई है।सत्ता में आने के पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फर्जी प्रमाण पत्र जांच को लेकर वादा किया था कि सरकार गठन के 3 माह के भीतर ऐसे कर्मचारियों को बर्खास्त करेगी।बावजूद आज इन साढ़े 4 सालों के बाद भी कोई कार्रवाई नही की।जबकि अनुचुचित जनजाति-अनुसूचित जाति वर्ग द्वारा लगातार सरकार का ध्यानाकर्षण कराया जाता रहा। जब सरकार के कान में जूं नही रेंगा तो एसटी-एससी जाति के युवाओ को ऐसा कदम(नग्न प्रदर्शन) उठाने की नौबत आई। ऐसे प्रदर्शन का भाजपा पक्ष नही लेता लेकिन मौजूदा कांग्रेस सरकार ने युवाओ को विवश करने पर बाध्य किया। युवा मोर्चा की कोमल पटेल ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर फर्जी नोकरी करने वालो को सरकार सरंक्षण दे रही है और इसीलिए उन पर कार्रवाई नही कर रही है।उन्होंने भूपेश सरकार को आरक्षण के मुद्दे पर घेरते हुए कहा कि भूपेश सरकार ने आरक्षण व्यवस्था को रोकने हेतु षडयंत्र रचा है।इन सब बातों से कांग्रेस सरकार का एससी-एसटी विरोधी चेहरा उजागर हो गया। डा. रश्मि सोनकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार एससी-एसटी वर्ग द्वारा लगातार फर्जी प्रमाण पत्र धारी कर्मचारी और अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग को गम्भीरता से लेवे और उनके साथ न्याय करे,किन्तु रायपुर में प्रदर्शन करने वाले युवाओ को भाजपा की बी टीम कहना उनके एससी-एसटी विरोधी चेहरा को उजागर करता है।इन सब विसंगतियों को दूर कर पीड़ितों को राहत देने छग सरकार दोषियों के खिलाफ आक्रमक कदम उठाए।इस मौके पर युवा मोर्चा जिला महामंत्री हिमांशु श्रीवास्तव,एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष उदित नारायण सिंह, रामलखन सिंह, मुकेश जयसवाल,मंडल अध्यक्ष आलोक जयसवाल, मनोज केसरवानी,संजय यादव, चंदन सिंह ,विशाल यादव, रवि सिंह, अनीश सिंह,अजय, धर्मपाल सिंह टेकाम के साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे।
भाजयुमो एस टी एस सी मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन।
