देवभोग:- वेतन विसंगति फिर दरकिनार डी ए 4% हुआ साकार छ ग प्र लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के आह्वान पर तहसील देवभोग लिपिक संघ के सभी कर्मचारी को विधानसभा भवन रायपुर पहुंचकर विशाल रैली प्रदर्शन में शामिल हुए और अपनी मुख्य मांग वेतन विसंगति दूर करने संबंधी आदेश जारी करने हेतु मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा जिस पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के 5 लाख कर्मचारी/अधिकारियों का 4% डी ए बढ़ाया गया परन्तु वेतन विसंगति की समस्या यथावत है जिससे देवभोग एवम प्रदेश के सभी लिपिक कर्मचारियों ने घोर नाराजगी जाहिर की है।
