महिला ने लगाई पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार।


सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़ :- पुलिस अधीक्षक एमसीबी को एक ज्ञापन सौपते हुये महिला ने न्याय की गुहार लगाई है।वार्ड क्र.19 निवासी राधा बाई पति उजागर प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपते हुये बताया कि उनका युवा पुत्र दिनेश कोल उम्र 27 वर्ष का शव 27 जून 2023 को मनेन्द्रगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत चैनपुर के सिकटापारा में संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर झूलता पाया गया।घटना स्थल पर मृतक पुत्र की तस्वीर देखकर यह विश्वास ही नहीं होता कि उसके द्वारा खुदखुशी की गई है।देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि पुत्र की हत्या कर उसे फांसी का रूप दिया गया है।पीड़िता ने बताया कि उनका मृतक पुत्र मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ्य था।

उसे कोई आर्थिक समस्या भी नहीं थी और परिवार में भी उसका किसी से कोई विवाद नहीं था जिससे परेशान होकर वह खुदखुशी के लिए विवश होता।पूर्व में सिकटापारा में किराए के मकान में रहने वाली संदिग्ध महिला देव कुमारी जो वर्तमान में मनेंद्रगढ़ में अटल आवास के पीछे निवासरत है उसके यहां मृतक पुत्र का आना-जाना था और उसी के किराए के मकान में पुत्र का शव संदिग्ध अवस्था में पाया गया है।माता-पिता, मृतक की पत्नी, बहन और पूरे परिवार को संदिग्ध महिला देव कुमारी पर आशंका है कि उसके द्वारा ही पुत्र की हत्या कर गुमराह करने के लिए उसे फाँसी का रूप दिया गया है।युवा पुत्र और परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य के आकस्मिक निधन से मृतक की पत्नी, उसके 2 बच्चे, माँ, दिव्यांग पिता, मानसिक और शारीरिक रूप से बीमारग्रस्त भाई व बहन पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।सभी पुलिस से न्याय की आस लगाए बैठे हैं कि इस घटना की गंभीरता से और पूरी पारदर्शिता के साथ जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग कर रहे हैं,ताकि मृतक के दोनों मासूम बच्चों, पत्नी, भाई-बहन और फरियादी बुजुर्ग माता-पिता को न्याय मिल सके।