नव पदस्थ एसडीएम विजेंद्र सारथी को किया छत्तीसगढ़ महतारी का छायाचित्र भेंट।
सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी(खड़गवां):- जिले में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खड़गवां के पद पर पूर्व में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर नयनतारा सिंह तोमर के खिलाफ सौरव मिश्रा प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया, मनोज शर्मा अध्यक्ष युवा कांग्रेस मनेंद्रगढ़ विधानसभा, गुरुदेव पांडे उपसरपंच कौड़ीमार सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने मोर्चा खोल रखा था। उन पर भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर सहित मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से उनकी शिकायत की गई थी और कई शिकायतों के बाद उनका स्थानांतरण एमसीबी जिले से सूरजपुर जिले में हो गया है।
स्थानांतरण के बाद नये एसडीएम के रूप में विजेंद्र सिंह सारथी ने पदभार संभाला।इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता भारी संख्या में गंगाजल लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और गंगाजल से एसडीएम कार्यालय को शुद्ध करने की कोशिश की।जहां पुलिस वालों ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के हाथों से गंगाजल छीनने की कोशिश की जिसका युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हाफिज मेमन ने जमकर विरोध किया।उन्होंने कहा कि गंगाजल पवित्र है इसे हमारे कार्यकर्ता बिना जूता पहने लेकर जा रहे हैं। कोई भी अधिकारी कर्मचारी यदि जूता पहनकर गंगाजल को छुएगा या गंगाजल के लोटे की छीना झपटी करेगा तो इससे गंगाजल का अपमान होगा और कांग्रेस कार्यकर्ता गंगाजल के अपमान को बिल्कुल भी नहीं सहेंगे। इसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता एसडीएम ऑफिस के गेट के बाहर बैठकर भारत माता और छत्तीसगढ़ माता के जयकारे लगाने लगे।उन्होंने कहा है जब तक एसडीएम साहब आकर हम लोगों से छायाचित्र भेंट नहीं लेंगे तब तक हम लोग यहां से नहीं जाने वाले।

इसके बाद नव पदस्थ एसडीएम विजेंद्र सिंह सारथी आये और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से छत्तीसगढ़ महतारी का चित्र भेट लिया और कांग्रेसी कार्यकर्त्ता उत्तम पांडेय ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ एसडीएम कार्यालय के गेट पर गंगाजल का छिड़काव कर कार्यालय को पवित्र किया।इस अवसर पर जिला प्रवक्ता सौरव मिश्रा ने कहा कि पूर्व में पदस्थ एसडीएम खड़गवां नयनतारा सिंह तोमर द्वारा अनेक ऐसे कार्य किये गये जिसकी शिकायतें हुई और जांच चल रही है।ऐसे अधिकारी के स्थानांतरण के बाद खडग़वा विकासखंड और पूरे जिले के लोगों ने राहत की सांस ली है और काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं।युवा कांग्रेस के मनेंद्रगढ़ विधानसभा अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि हम सभी साथियों ने नव पदस्थ एसडीएम को छत्तीसगढ़ महतारी का छायाचित्र भेंट किया और उनसे निवेदन भी किया है कि एसडीएम ऑफिस में जितने भी ग्रामीणों के कार्य लंबित हैं।तत्काल उनका निराकरण किया जाये साथ ही भविष्य में प्रत्येक व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ मिले और उनका सभी कार्य समय पर हो।

कौड़ीमार के उपसरपंच गुरुदेव पांडे ने भी बताया कि खड़गवां विकासखंड के सभी लोग ऐसे विवादित अधिकारी के स्थानांतरण हो जाने से खुश है। इसलिए सभी ग्रामीणों के साथ मिलकर आज कांग्रेस कार्यकर्ता यहां आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं साथ ही नए एसडीएम को छत्तीसगढ़ महतारी का छायाचित्र भेट कर रहे है।छायाचित्र भेट करने के दौरान स्वप्निल सिन्हा प्रदेश महासचिव एनएसयूआई,सौरभ गुप्ता,सुखित अगरिया सरपंच पति खड़गवां, चंदन पांडेय, विशाल मरकाम सरपंच पति शिवपुर, सुमित बैगा,अरुण सिंह, गोलू, दिलीप सिंह, कृपाशंकर, रामबिसल, अमजद खान, धीरज सिंह, भानु सिंह, सजन सिंह, तुलसी यादव, राधिका साहू, ईस्वर सिंह, प्रदीप बंजारे, उत्तम पांडेय, श्रीकांत गढ़वाल, अजय सिंह, ओम प्रकाश, अंशु, भानुप्रताप सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
