सुरेन्द्र मिनोचा
कोरिया :-जिले के पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने नशे के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 3 गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से लगभग 67 किलो गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त कार को जप्त कर लिया है। उपरोक्त संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया त्रिलोक बंसल (भापुसे.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर एवं पुलिस अनु० अधि० बैकुण्ठपुर कविता ठाकुर के दिशा निर्देश पर जिला क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ गांजा आबकारी अधिनियम,कबाड़, जुआ एवं सट्टा के कारोबार करने वालों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

इस दौरान दिनाँक 17.07.2023 को मुखबिर से
सूचना मिली कि एक सफेद रंग की कार जिसका नंबर सी0जी0 – 10 / ए0आर0 / 8126 है, उस कार में अवैध रूप से स्वापक औषधि तथा मनःप्रभावी पदार्थ गांजा रामानुजनगर तरफ से आ रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस तत्काल टीम बनाकर शासकीय वाहन क्रमांक सी0जी0 – 03 /5911 में मुखबिर के बताए स्थान ग्राम कुडेली मोड़ के पास पहुंची,जहां कुछ समय इंतजार करने के बाद रामानुजनगर की तरफ से एक सफेद कार क्रमांक सी०जी०- 10 / ए0आर0 / 8126 आते दिखाई दी,जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।
वाहन में महबूब खान निवासी सरभोका,गोलू यादव निवासी बैकुण्ठपुर,राजलाल उर्फ संतोष दास निवासी जूनापारा सरभोका मिले, जिनके कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में भूरेरंग के टेप में लपेटा हुआ गांजा 19 पैकेट,एक काला बैग में 03 पैकेट गांजा,एक बैग में 12 पैकेट गांजा एवं एक प्लास्टिक बोरी में 15 पैकेट गांजा सभी भूरे रंग के टेप में लपेटा हुआ बरामद किया गया।कुल मादक पदार्थ गांजा 67 किलो ग्राम, कीमत लगभग13,40,000 / रूपये,एक कार कीमत – 7,00000/- रूपये तथा मोबाइल कीमत करीब 40,000/रूपये, कुल कीमत 20,80,000 / रूपये को जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।उक्त कार्यवाही में स.उ.नि. लवांग सिंह, रघुनाथ राम भगत, प्र. आर. नवीन दत्त तिवारी, प्र. आर. नवीन साहू, प्र. आर. अरविंद कौल, आर. रामायण सिंह, आर. सजल जायसवाल, आर. अजित राजवाडे, आर. संदीप साय, आर.राजेश्वर साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
