
नवापारा राजिम :- नगर के प्रसिद्ध राधाकृष्णा मंदिर में सावन सोमवार के द्वितीय सोमवार सोमवती अमावश्या के दिन नगर एवं आसपास के गांव के श्रद्धालुगण, द्वारा एवं दद्दा शिष्यमण्डल द्वारा पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया गया। भक्तों द्वारा महज तीन घण्टे में 63 हजार शिवलिंग का निर्माण किया गया। शिवलिंग निर्माण हेतु राधाकृष्णा मंदिर ट्रस्ट एवं दद्दा शिष्यमण्डल द्वारा कोपर, मिट्टी, चांवल, पूजन-सामग्री, दूध-दही, पंचामृत, जल दीपक, बेलपत्र, पुष्प-अगरबत्ती आदि हर भक्त तक पहुंचाया गया। इस अवसर पर संतोष मिश्रा एवं पांच पंडितों द्वारा विधि-विधान से पूजन कराया गया। आरती के पश्चात सभी भक्तजन उत्साह से नाचते-झूमते पार्थिव शिवलिंग का विसर्जन महानदी में किया गया। अन्त में भोजन-प्रसादी भण्डारा नगर के उद्योगपति मोहन गोविंद अग्रवाल के द्वारा की गई। इस आयोजन में नगर के सभी भक्तजनों द्वारा बड़े ही उत्साह के द्वारा सहयोग किया गया। दद्दा शिष्यमण्डल एवं राधाकृष्णा मंदिर ट्रस्ट ने आने वाले तीसरे सोमवार को भी इसी तरह अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
