राज्य सरकार की किसान विरोधी नीति के चलते धान का बाजार मूल्य गिरा – बजाज  l 

नवापारा राजिम :-  जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने  एक विज्ञप्ति में कहा कि शासन द्वारा मंडी टैक्स लगाए जाने का  खामियाजा  किसानों को  भुगतना पड़ रहा है. राज्य सरकार की किसान विरोधी नीति के चलते धान का बाजार मूल्य जो कुछ दिन पूर्व तक 2100-2200 रुपये हो गया था अब 2000 रुपए हो गया है. धान के बाजार मूल्य में अप्रत्याशित कमी होने से किसानों में आक्रोश है.  बजाज ने कहा कि केंद्र सरकार ने नए कानून कृषि कानून में मंडी टैक्स का प्रावधान खत्म कर दिया था जिसका कांग्रेस ने विरोध  किया था फलस्वरूप कानून लागू नहीं हो सका. वर्तमान में कृषि उपज मंडियों में  5.2%   मंडी शुल्क वसूल किया जा रहा है जिससे किसान कम कीमत पर धान बेचने के लिए मजबूर हो रहे है.