
राजिम :- चौबेबांधा के गौठान में गोधन की पूजा अर्चना कर हरेली त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। गौठान समिति के अध्यक्ष विष्णु राम जांगड़े, राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष शेरा जांगड़े, वार्ड पंच लक्ष्मी साहू, चंद्रिका सोनकर, मालती साहू, सावित्री ध्रुव, श्यामा चेलक, दिलीप साहू, संजय पाल, पंचायत सचिव उत्तम साहू प्रमुख रूप से मौजूद थे मौके पर हरेली त्यौहार के प्रतीक गेड़ी एवं गोबर की पूजा अर्चना किया गया। तथा चीला रोटी का प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष विष्णु जांगड़े कहा कि भूपेश सरकार के द्वारा गोबर खरीदी का किसानों की तकदीर को बदल दी है इससे पशुपालक समृद्ध हुए हैं। देशभर में कांग्रेस की सरकार ने गोबर खरीदी कर उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। हमारे गांव में भी अब गोबर खरीदी के माध्यम से पशुपालकों में संपन्नता दिखी है। राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष शेरा जांगड़े ने कहा कि गाय हमारी माता है और इनकी सुरक्षा करना हमारी प्रमुख जिम्मेदारी है मां हमेशा अपने बेटे और बेटियों को देने का ही काम करती है। गौ माता गोबर, दूध इत्यादि के माध्यम से हमें पुष्ट कर रही है। गौठान समिति के अध्यक्ष ने चढ़ा गेड़ी, पूजा अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण किया पश्चात गेड़ी चढ़ा गया। जांगड़े ने बताया कि पिछले 20 सालों बाद पहली बार गेड़ी चढ़ रहा हूं। पहली बार में तो बैलेंस लड़खड़ा गया लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने सामंजस्य बिठाया और पूरे गौठान में गेड़ी इधर-उधर घुमा। इस तरह से उन्हें अपना बचपना याद आ गया। बताना होगा कि प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं संस्कार पर फोकस करते हुए प्रदेश का पहला तिहार हरेली की छुट्टी घोषित कर दी गई है। जिसके चलते त्यौहार की रौनकता में चार चांद लग गया है।
