
राजिम :- ग्राम पंचायत बरोंडा के सरपंच दानेद्र सेन के सुपुत्र मुकुल सेन ने अपने जन्मदिन पर पौधारोपण करके पर्यावरण बचाने का सन्देश दिया है। बता दें कि प्रत्येक वर्ष अपने आसपास में पेड़ पौधे लगाकर प्रदूषण को कम करने और स्वेच्छा से पौधरोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में काम कर रहे मुकुल सेन का कहना है कि पौधरोपण के लिए सभी युवा अपने-अपने स्तर पर आगे आएं तभी पर्यावरण को बचाया जा सकता है। प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य हैं कि अपने जीवन मे पौधा अवश्य लगाए एवं उसकी देखरेख करे। जो सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। इस अवसर पर सरपंच दानेद्र सेन ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाने का संकल्प लें और उन्हें बड़े होते तक खाद, पानी एवं सुरक्षा करें तो प्रदेश में कहीं भी वृक्षों की कमी नहीं रहेगी और खुशहाल प्रदेश होगा। इस मौके पर सुरेश सेन, राज सेन, सुयश सेन, लक्की सेन, यश सेन, समीर सेन, विदित सेन आदि उपस्थित थे।
