एक्ट्रेस सानिया कंबोज ने प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की दी बधाई और शुभकामनाएं,

रायपुर :- एक्ट्रेस सानिया कंबोज ने प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि हरेली तिहार सभी के लिए खुशियां और समृद्धि लेकर आए। अपने शुभकामना संदेश में सानिया कंबोज ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति यहां के उत्सवों में प्रमुखता से दिखाई देती है। छत्तीसगढ़ का लोक तिहार हरेली छत्तीसगढ़ के जन-जीवन में रचा-बसा खेती-किसानी से जुड़ा पहला त्यौहार है। इसमें अच्छी फसल की कामना के साथ खेती-किसानी से जुड़े औजारों की पूजा की जाती है। इस दिन धरती माता की पूजा कर हम भरण पोषण के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं। यह पर्व हमारी संस्कृति और पर्यावरण दोनों के प्रति समर्पण का प्रतीक है। हरे भरे छत्तीसगढ़ को हमें विकास के हरे रंग से भर देना है। हम सभी संकल्प लें कि छत्तीसगढ़ को विकास के चरम पर पहुंचाने भागीदार बनेंगे।