
फिंगेश्वर :- ग्राम पंचायत सिर्रीखुर्द में गत पांच दिनों से अटल चौक के पास लगे ट्रांसफार्मर के जल जाने से नल जल योजना पूरी तरह से ठप हो गई थी। प्याऊ पानी नहीं मिल पा रहे थे। मूलभूत सुविधाओं के दरकार होने के कारण बेचैनी का माहौल उत्पन्न हो रहा था खासकर गांव के महिलाओं को पानी भरने में काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था इसके अलावा लो वोल्टेज के कारण पंखा, कूलर, ट्यूबवेल व अन्य बिजली से चलने वाले उपकरण नही चलने के कारण असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। रात में स्कूली बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे थे शाम होने के बाद अंधेरा के कारण सारे कार्य रुक गए थे।

बताना होगा कि अब जब से गांव में बिजली लगी है तब से लेकर कंडिल, चिमनी का उपयोग पूरी तरह से बंद हो गया है। समस्या विकराल रूप ले रही थी। इधर बिजली विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया गया परंतु हां करके त्वरित कार्रवाई नहीं कर रहे थे। दिनों दिन बढ़ती हुई समस्या को लेकर ग्रामवासियों ने जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू को फोन पर जानकारी दी जिसे तुरंत संज्ञान में लेते हुए बिजली विभाग के उच्चाधिकारी से फोन में संपर्क कर चर्चा किया तथा ट्रांसफार्मर लगवाने की बात कही, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए विद्युत विभाग ने ट्रांसफार्मर लगा दिया।ग्रामवासियों में खुशी का ठिकाना ना रहा। वह कहने लगे हम इधर उधर लगातार विद्युत विभाग का चक्कर काट रहे थे लेकिन कोई नहीं सुन रहा था। रोहित भैया के प्रयास से गांव के हजारों परेशान लोगों को सुविधाएं मिली है जिसे हम भूल नहीं पाएंगे। पानी की समस्या, लो वोल्टेज इत्यादि से निजात मिली है। गांव की महिलाओं के चेहरे पर खुशी की झलक स्पष्ट रूप से दिखी। खुश होकर ग्राम महिलाएं ममता साहू, नीरा वर्मा, द्रोपति साहू, आगेश्वरी साहू, शारदा सेन, संतोषी कांडरा, लीला बाई वर्मा, निर्मला यादव, जामा बाई साहू, पूर्णिमा सेन, यसोदा साहू, नेमेश्वरी, साहू, पुष्पा बघेल, अंजनी सोनी, ईश्वरी वर्मा, एवं ग्राम के सरपंच टिकेश साहू, पूर्व सरपंच विजय कंडरा, देवेंद्र वर्मा, छबि राम वर्मा, ओमप्रकाश साहू, अरुण वर्मा, यशवंत साहू गणेश साहू से, नेमू साहू, रामदास बघेल, हितेश कंदरा एवं समस्त ग्रामवासी ने रोहित साहू के प्रति आभार व्यक्त किया एवं खुशी जाहिर की हैं। समस्या का हल पहली प्राथमिकता से जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू ने एक भेंट में कहा कि जनता ने हमें वोट देकर जनप्रतिनिधि बनाया है। उनकी समस्या को हल करना हमारी पहली प्राथमिकता है। जनता ही हमारे भगवान हैं। पिछले 5 दिनों से गांव वाले ट्रांसफार्मर के लिए भटक रहे थे। बच्चे की पढ़ाई नहीं हो रही थी। महिलाएं अपने परिवार के लिए स्वच्छ जल उपलब्ध नहीं कर पा रहे थे। पंखा कूलर सब बंद पड़े हुए थे। दिन भी खराब और रात की नींद भी हराम। मुझे जैसे ही जानकारी हुई मैंने तुरंत विद्युत विभाग के अधिकारीयो से बात किया। तुरंत समस्या का समाधान करने कहा। नतीजा आज गांव वालों में खुशी है उनकी खुशी ही हमारे लिए आशीर्वाद है। इससे अंदाज लगाया जा सकता है कि प्रदेश में बिजली पानी की व्यवस्था नहीं कर पा रही है कांग्रेसी सरकार।
