
राजिम :- कौशल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री कौशल केंद्र राजिम में युवा कौशल दिवस का आयोजन किया गया, जिसमे बच्चों एवं महिलाओं ने बढ़ चढ़ हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में रंगोली, मेंहदी, वाद विवाद, एवं अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुर्सी दौड़, कबड्डी, खो खो की भी तैयारी थी लेकिन मौसम खराब होने की वजह से नहीं करा पाए। बालिकाओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर अपने कार्य कुशलता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रेखा सोनकर अध्यक्ष नगर पंचायत राजिम, प्रधानमंत्री कौशल केंद्र की संचालिका पल्लवी सिंग, कौशल केंद्र राजिम की अधीक्षक रौशनी गोस्वामी एवं ट्रेनर पायल दाढ़े, आभा गुप्ता , दीनानाथ साहू, गुलशन गोस्वामी, हर्ष लता सेन एवं कौशल केंद्र के सैकड़ों युवक युवतियां व महिलाओं की उपस्थिति सराहनीय रही ।
