गौरा गौरी महोत्सव में निभाई गई पुरातन परंपरा

राजिम – बकली दीपों के पर्व दीपावली जहां धन की देवी लक्ष्मी जी की पूजा और आतिशबाजी के बीच हर्षोल्लाश से मनाया गया। वहीं ग्रामीण तथा अंचलों में इस दिन का रंग रूप कुछ और दिखाई दिया। यहां दीपावली का अर्थ केवल दिए की जगमगाहट नहीं बल्कि लोक परंपराओं की जीवंत झांकी भी है कई गांव में दीपावली के पर्व पर गौरा गौरी महोत्सव का आयोजन हुआ। इस लोक पर्व में ग्रामीण के लोग भगवान शिव ( गौरा )और माता पार्वती ( गौरी )की मिट्टी की मूर्तियां बनाकर मनमोहक झांकी निकाले और झांकी परंपरा मादर की थाप तथा गाजे बाजे के साथ पूरे गांव में घूमाते नजर आये और फिर गांव के बीच चौक में स्थापित की गई। परंपरा के अनुसार गौरा गौरी की शादी की रस्म समाज के लोगो के द्वारा निभाई गई। गांव के स्त्री पुरुषों युवक युवतियो और बैगा मिलकर पारंपरिक गीत और पूजा अर्चन के माध्यम से गौरा गौरी को जगाते रहे। यह अनुष्ठान केवल एक रात का ही होता है। जिसमें कई लोग भगवान गौरा गौरी के पास रहकर जुआ या खड़खड़िया खेलते हुए नजर आते हैं और रात जागरण करते हैं। बहुर राम ध्रुव एवं जगतराम निर्मलकर ने बताया कि इस पर्व को भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के विवाह के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। आदिवासी गोड समाज द्वारा इस आयोजन को विशेष रूप से मनाते हैं क्योंकि उनके विश्वास में शिवजी को बुडा देव के रूप में पूजा जाता है।

रहस्यमय दृश्य देखने को मिला

जब देवी देवता नगर तथा ग्रामीणजन के शरीर में विराजमान होते हैं तो एक अनोखा दृश्य देखने को मिला कई लोग अपने दोनों हाथों की कलाइयों में साँट लेते हुए एवं नाचते झुमते हुए भगवान गौरा गौरी का विसर्जन बड़ी ही धूमधाम से किया।