
रायपुर:- मानव उत्थान सेवा समिति रायपुर द्वारा निर्माणाधीन खेल मैदान बोरियाखुर्द में वृक्षारोपण किया गया। अनेक औषधीय, फलदार एवं छायादार पौधे संस्था द्वारा रोपित किए गए। कार्यक्रम में श्री विभु सत्संग आश्रम अम्रपाली सोसायटी रायपुर की प्रभारी महात्मा दीप्ति बाई जी के मार्गदर्शन में डॉक्टर तारक, सत्य प्रकाश, अनिल, अनीश, सनत, मुकेश, कृष्णा, बबलू, विजयलक्ष्मी, सीमा, धनेश्वरी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए। संस्था द्वारा छत्तीसगढ़ के साथ-साथ संपूर्ण भारत में दो लाख वृक्ष लगाने का लक्ष्य इस वर्ष रखा गया है।
