*शहीद दिवस पर कांग्रेसियों ने किया शत-शत नमन*

*शहीद दिवस पर कांग्रेसियों ने किया शत-शत नमन*

मुकेश कश्यप@कुरुद:-मंगलवार को कारगिल चौक कुरुद में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में शहीद दिवस के अवसर पर दीप जलाकर शहीद भगतसिंह ,सुखदेव व राजगुरु को विनम्र श्रद्धांजलि दी।विदित है कि 23 मार्च 1931 को अंग्रेजो ने तीनों देशभक्तों को फांसी दे दी गयी थी जिसकी याद में शहीद दिवस मनाया जाता है।इस कार्यक्रम में देशभक्तों की देशभक्ति को नमन करते हुए उन्हें याद किया गया।इसी तरह नारायणपुर में आज नक्सली हमले में शहीद हुए वीर जवानों को भी इस अवसर विनम्र श्रद्धांजलि दी गयी।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी घनश्याम चन्द्राकर ,नगर पंचायत सभापति मनीष साहू ,विचार मंच प्रदेश अध्यक्ष रमेश पांडेय ,पार्षद एवं युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत साहू,ब्लॉक महामंत्री कृष्ण कुमार साहू,सभापति डुमेश साहू,वरिस्ठ कांग्रेसी चंद्रकांत चन्द्राकर ,एल्डरमैन मनोज राजकुमार अग्रवाल ,जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पुस्कर यादव ,युवा कांग्रेस महामंत्री भारतभूषण साहू,पप्पू राजपूत ,योगेश चन्द्राकर ,उत्त्तम साहू ,सन्तोष प्रजापति ,अशोक साहू,मुकेश कश्यप ,तुकेश साहू ,ऐश्वर्य साहू ,लव चन्द्राकर आदि उपस्थित थे।