
खरसिया :- बिच्छू के काटने से ग्रामीण की मौत आज सुबह साढ़े आठ बजे लगभग काम करने के लिए घर से जबलपुर जा रहे थे रास्ते में ग्राम आठपथरा मांड नदी पुल के पास बिच्छू काटने से तुरंत सिविल अस्पताल खरसिया लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के दौरान डाक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया जिसको खरसिया थाना में सुचनार्थ कर पंचनामा पीएम कर घर वाले को सुपुर्द किया गया। मृतक का नाम मदनलाल पटैल पिता हेमलाल पटैल उम्र 38 वर्ष ग्राम पामगढ़ थाना खरसिया जिला रायगढ़ का निवासी है जो कि पेशा मजदूरी का कार्य करता था उनके पीछे पत्नी, एक लड़का एवं लड़की है |
