नर्सिंग अग्रवाल
देवभोग :- गरियाबंद जिला देवभोग ब्लॉक के आसरा लाज में कुछ दिन पहले हुई बड़ी घटना रात एक बजे की बात है जो आसरा लाज में ठहरने के लिए आया था जैसे ही आसरा लाज पंहुचा तो उसे पूछ ताज किये और आधार कार्ड की मांग की पर उसके पास कोई डॉक्यूमेंट नहीं था फिर उस व्यक्ति नें किसी दूसरे आदमी से फ़ोन में बात की तो मैनेजर नें उसे ठहरने के लिए रूम 106 नंबर रूम दे दिया
जब सुबह हुई तो वह व्यक्ति बेड के नीचे मृत पड़ा था और रूम ऐसे ही खुला हुआ था। वेटर नें जा के देखा व्यक्ति बेड के नीचे मृत पड़ा था। फिर मैनेजर को बताया गया की रूम नंबर 106का व्यक्ति मर चूका है और उसी वक्त मैनेजर नें पुलिस कर्मचारियों को फ़ोन लगा के बताया गया पुलिस कर्मचारी आकर शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया गया अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है ।मृतक का नाम गुलाब बीसी ग्राम कुमडेई का रहने वाला है । पीड़ित परिवार जैसे ही इस मुद्दा को लेकर पंडरा माली समाज के सभा पति नीलकंड बीसी को आवेदन दिया गया। तत्पचात पंडरा माली समाज के सभा पति नीलकंड बीसी के नेतृत्व में देवभोग मंडी प्रांगण में सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पीड़ित परिवार के न्याय के लिए चर्चा किया गया उसके बाद समाज के समस्त वरिष्ट गण एवं युवा वर्ग देवभोग थाना पहुंच कर थाना प्रभारी को मृतक के आरोपी को हिरासत में लेके उचित कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपा गया और उचित कार्यवाही नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की बात कही।
