गायत्री परिवार के द्वारा बच्चों का विद्यारंभ संस्कार संपन्न।

राजिम :- क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में विद्यारंभ संस्कार एवं जन्म दिवस संस्कार गायत्री परिवार के द्वारा संपन्न कराया जा रहा है। इसी कड़ी में शासकीय प्राथमिक शाला सहीसपारा में 9 बच्चों का विद्यारंभ संस्कार कराया गया। जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा के साथ विद्या का होना जरूरी है जिसके माध्यम से एक अच्छा इंसान बना जा सकता है।

ईमानदारी और सच्चाई के सहारे मानव से महामानव बनने की प्रेरणा भरी कहानियां बच्चों को सुनाई गई। इस कार्यक्रम में एक बालक का जन्मदिन संस्कार 5 दीपक जलाकर मनाया गया। भगवान से उनके स्वस्थ जीवन व बहुमुखी विकास एवम दीर्घायु जीवन की प्रार्थना किया गया। कार्यक्रम के अंत में शिक्षक जितेन्द्र साहू ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गायत्री परिवार के द्वारा एक अच्छा कार्य किया जा रहा है और अगले साल भी इसी तरह आने को आमंत्रित किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मां भगवती महिला मंडल की बहन पूर्णिमा साहू रूखमणी सेन, शेखर यादव परिव्रजक,शिक्षक नेमीचंद साहू जितेन्द्र साहू का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।