राजिम। राज्य सरकार के बदहाल व्यवस्था के चलते किसान मायूस होकर वापस लौटने मजबूर
हुए, प्रदेश के मुख्य मंत्री जी होली त्यौहार के ठीक पहले न्याय योजना के चौथी किस्त जारी करने बटन तो दिया और उनके नेता गण जगह जगह माला पहन कर बधाई ले रहे हैं पर हकीकत तब सामने आई जब गांव के किसान बड़ी उम्मीद लेकर होली के त्यौहार के लिए आवश्यक समान खरीदने शहर पहुंचे और बैंको के सामने सैकड़ों किसान न्याय योजना की राशि निकालने लाइन में खड़े रहे यह सोच कर की राशि मिलेगी तो खुशी खुशी त्यौहार मनाएंगे पर बैंक के अंदर से जवाब आया की न्याय योजना की राशि अभी आया नही है ना हि कोई स्पष्ट आदेश मिला है घंटो लाइन में खड़े किसानों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रामकुमार साहू ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा की त्यौहार के पहले किसानों के साथ इस प्रकार का मजाक से किसान गुस्साए हुए हैं इधर समाचार पत्रों के अनुसार 2-3रोज बाद बैकों में लंबी छुट्टी पड़ने की खबर आरही है सरकार को चाहिए तत्काल बैकों में राशि जमा करवाए और स्पष्ट आदेशित करे ताकि त्यौहार से पहले किसानों को राशि प्राप्त हो सके!
