*शहीद दिवस पर पहल नवयुवक मंडल ने क्रांतिकारियों को दी श्रद्धांजलि*
ख़बरगंगा सह संपादक प्रकाश वर्मा
*राजिम :-* भारत के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस को शहीद दिवस के रूप में मनाते हुए ग्राम मुड़तराई (कोपरा) में समाजसेवी संस्था पहल नवयुवक मंडल के सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान का पुण्य स्मरण किया।शहीद दिवस के मौके पर शहीदों के चित्र पर पूजा-अर्चना एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्दांजलि दी और शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव व भारत माता की जय के नारे लगाए। इस मौके पर पहल नवयुवक मंडल के अध्यक्ष हुलासराम साहू ने कहा कि ‘स्वतंत्रता के इतिहास में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की वीरता व योगदान को शब्दों में वर्णित करना सम्भव नहीं है, देश को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त करने की उनके बलिदान को याद कर आज भी हर भारतवासी की आंखें नम हो जाती हैं। संस्था के सचिव पुरंदर वर्मा ने कहा कि भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर को अंग्रेजों ने आज ही के दिन 23 मार्च को फांसी पर लटका दिया। इन वीरों ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी और राष्ट्रहित में अपने प्राण न्यौछावर कर असंख्य भारतीय युवाओं के प्रेरणा का स्रोत बन गए हैं। शिक्षक सेवाराम साहू ने कहा कि ब्रिटिश शासन के दौरान भी, उनके बलिदान ने कई लोगों को देश की खातिर आगे आने और अपनी स्वतंत्रता के लिए लड़ने का आग्रह किया। ऐसे क्रांतिकारियों को हम सब नमन करते हैं। इस अवसर पर पहल नवयुवक मंडल के सदस्य पिंटू वर्मा,तीरथ वर्मा,याज्ञवल्क्य वर्मा,खोमेश वर्मा सहित कई स्कूली बच्चे भी शामिल हुए।
