30 दिनों तक चला सफल सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, वेलफेयर फाउंडेशन ने उठाया बिणा।
इकरार अहमद खबर गंगा संभाग ब्यूरो
कोरिया- वेलफेयर फाउंडेशन कोरिया द्वारा विगत एक माह से जिला कोरिया में सड़क सुरक्षा के प्रति लोगो को जागरूक करने हेतु विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, प्रशिक्षण संस्थानों, राष्ट्रीय राजमार्ग, ढाबो एवं हाट बाज़ारो में भाषण, क्विज़ प्रतियोगिता, पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक एवम कला जत्था के माध्यम से जागरूकता लाने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में संस्था द्वारा जिले के परिवहन अधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों का वीडियो संदेश रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया, न्यूज़ चैनल के माध्यम से प्रचार प्रसार कराया जा रहा है।। जिसमे अभी वर्गो के लोगो ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की है और सड़क जागरूकता

अभियान को सफल बनाएं रखने का संकल्प लिया गया है।
