
नवापारा राजिम :- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवनलाल चंद्राकर संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन, कैलाश कुमार सोनी राज्य सचिव एवं डी एस चौहान जिला शिक्षा अधिकारी व जिला आयुक्त गरियाबंद के निर्देशानुसार जिला सचिव रोमन लाल साहू के मार्गदर्शन व डी ओ सी स्काउट आशीष साहू व डी ओ सी गाइड सीमा साहू के नेतृत्व में बेसिक स्काउट गाइड प्रभारियों प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ राज्य प्रशिक्षण केंद्र झांकी-अभनपुर, में किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में गरियाबंद, बलौदाबाजार, सक्ति व बालोद जिले के स्काउटर और गाइडर भाग लिए। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज शिष्टाचार के साथ हुआ। तत्पश्चात डी ओ सी आशीष साहू द्वारा सात दिवसीय प्रशिक्षण के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का पंजीयन कर कमरे व रोल नम्बर का आबंटन करते हुए स्काउटर गाइडर को उनके दायित्वो को समझाते हुए प्रभार वितरण किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में 86 स्काउटर-गाइडर भाग लिए है। जिला सचिव रोमन लाल साहू ने बताया कि स्काउट और गाइड हाइक दक्षिण भारत, रामेश्वरम, कन्याकुमारी, राष्ट्रीय जंबूरी राजस्थान, अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान शिविर कर्नाटक के आयोजन के बारे में जानकारी दी।वहीं जिले के स्काउट गाइड, रोवर रेंजर राज्यपाल व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। इस अवसर पर जिला मुख्य आयुक्त बैशाखू राम साहू ने कहा कि स्काउट-गाइड के माध्यम से छात्र-छात्राओं के अंदर छुपी हुई प्रतिभा निखर कर सामने आती है। हमें अपने सपनों को साकार करने व लक्ष्य प्राप्त करने के लिए साहस, संयम और आत्मविश्वास के साथ कार्य करना चाहिए तो निश्चित ही सफलता मिलती है। टी के एस परिहार ‘एस टी सी’ ने कहा कि स्काउट हमें दया, प्रेम, परोपकार व सेवा भाव के साथ जीवन जीने की कला सिखाती है। नूतन साहू “कवि एवं समाजसेवी” ने कहा कि जीवन में अनुशासन का बहुत महत्व है क्यूंकि कि अनुशासन ही देश को महान बनाता है। इस मौके पर जिला सचिव रोमन लाल साहू, डी ओ सी स्काउट आशीष साहू, डी ओ सी गाइड सीमा साहू, एस टी सी टी के एस परिहार, एस ओ सी गाइड डॉ करुणा मसीह, सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट अमित क्षत्रिय, विकासखंड सचिव लुकेश्वर प्रधान, जिला मीडिया प्रभारी पूरन लाल साहू, टेक्निकल प्रभारी चैतन्य यदु, रजनी पाटकर, ममता तारक, लोकेश मानिकपुरी, भोजन प्रभारी प्रेम लाल साहू व स्काउटर गाइडर उपस्थित थे।
