
फिंगेश्वर :- उज्जवल दिव्यांग कल्याण संघ जिला गरियाबंद के अध्यक्ष एवं साहू समाज के मिडिया प्रभारी जागेश्वर साहू का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राजिम भक्तिन माता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिंगेश्वर में मरीजों को फल वितरण किया गया। जनपद पंचायत फिगेश्वर में वृक्षारोपण किया गया। गृह ग्राम चैतरा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में भी वृक्षारोपण का कार्य किया गया। इस मौके पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से जनपद पंचायत फिंगेश्वर के अध्यक्ष पुप्षा जगन्नाथ साहू, रामूराम साहू, पूर्व संरक्षक जनपद सदस्य राधेश्याम साहू, भनेश्वरी बंजारे सरपंच, नूतन लाल साहू उपाध्यक्ष राजिम भक्तिन मंदिर समिति एवं सेवानिवृत्त पंचायत इंस्पेक्टर सम्मिलित थे। शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला चैतरा में शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिसमें उज्जवल दिव्यांग कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष जागेश्वर साहू भी शामिल हुए और सामाजिक पदाधिकारी भी बधाई देने पहुंचे हुए थे जिसमें तहसील साहू समाज के अध्यक्ष रामजी साहू, विष्णु साहू, कार्यकारिणी अध्यक्ष, संतु राम साहू, ओमप्रकाश साहू सरपंच, संजय कड़रा सरपंच चैतरा, संगीता साहू तहसील महिला उपाध्यक्ष, सुग्घरमल आडे, भुनेश्वर साहू, प्रदीप साहू, समाज ग्रामीण अध्यक्ष नरेंद्र साहू बधाई देने दिव्यांग संघ के पदाधिकारी कामता प्रसाद सेन जिला सचिव सुनीता साहू कोषाध्यक्ष प्रहलाद साहू उपाध्यक्ष लोमश साहू संतोष साहू पन्नालाल सिन्हा कृष्ण साहू सारिका साहू एवं उनके परिवार के सदस्य पिता बहुर राम साहू माता कुमारी बाई साहू धर्मपत्नी पार्वती साहू रामकृष्ण साहू तरूण साहू मनिषा साहू टीकेद् चंदन एवं सभी मितानिन संघ के पदाधिकारियों मधु यदु सेविका सोनी नीतु तिवारी सहित मितानिन कार्यकर्ता बधाई दी।
