
सुकमा :- कलेक्टर हरिस. एस ने आज विभागीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने होने वाले आगामी निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन हेतु चिन्हांकित स्कूलों, आंगनबाड़ियों में रैंप, शौचालय, बिजली और पानी जैसे मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही ई-रोल एवं पोलिंग स्टेशन की समीक्षा करते हुए, ई-रोल हेतु लंबित आवेदन को क्लियर करने को

कहा। निर्वाचन हेतु चिन्हांकित सभी बिल्डिंग को निरीक्षण करने के निर्देश दिए और जिले में 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले युवाओं को पहचान कर शिविर के माध्यम से मतदाता सूची में उनके नाम जोड़ने को कहा। कलेक्टर ने बीएलओ ऐप के संबंध में समीक्षा कर, जुलाई में दूसरे सप्ताह से प्रारंभ होने वाले स्वीप कार्यक्रम हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने निर्वाचन हेतु जुलाई माह के अंतिम सप्ताह तक तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पशुधन, मत्स्य विभाग में किसानों की जा रही केसीसी की समीक्षा करते हुए, जिले में हो रहे मछली पालन संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कृषि विभाग को आरईओ और सीएससी से समन्वय कर पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले में ई-केवाईसी के लिए छूटे हुए किसानों को प्राथमिकता देकर ज्यादा से ज्यादा किसानों की ई-केवाईसी करने को कहा।

बैठक में कलेक्टर ने नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी योजना के तहत गठित गौठान समिति की शत प्रतिशत सत्यापन करने को कहा। साथ ही जिले के सभी गौठानों में नियमित रुप से गोबर खरीदी सुनिश्चित करने निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में संचालित सभी रीपा में चल रहें कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी रीपा में निरंतर उत्पाद करने के साथ ही उत्पादों का विक्रय सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर हरिस. एस ने नगरीय निकाय में अवैध निर्माण का नियमितिकरण प्रकिया में मंशानुरूप कार्य नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों कि जाति-निवासी प्रमाण पत्र हेतु आवेदन संबंधित स्कूलों के माध्यम से जल्द से जल्द एकत्रित कर, प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए। बैठक में आवास योजना, जल जीवन मिशन, एनएच विभाग, धन्वंतरी मेडिकल स्टोर, पोषण ट्रेकर, सुपोषण केंद्र, अविवादित, विवादित नामांतरण आदि, आश्रम छात्रावास निर्माण कार्यों, स्कूल जतन योजना, मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान 8 वां चरण एवम् एनीमिया मिशन, सी-मार्ट आदि की समीक्षा की गई। साथ ही बैठक में जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई। बैठक में जिला स्तरिय अधिकरी एवं कर्मचारीगण सहित राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग नई दिल्ली से पायल शर्मा, कंसलटेंट चाइल्ड लेबर, शालू त्यागी कंसलटेंट उपस्थित रहें।
