पत्रकार सम्मान दिवस पर पहली बार नगर पंचायत प्रतापपुर द्वारा पत्रकारों का सम्मान किया गया।

प्रतापपुर :- नगर पंचायत प्रतापपुर के ऊर्जावान अध्यक्ष कंचन सोनी द्वारा नई परंपरा की शुरुआत करते हुए। पहली बार पत्रकार सम्मान दिवस पर नगर पंचायत के अंदर स्थानीय पत्रकारों का सम्मान लैपटॉप बैग, पेन, एवं डायरी के साथ किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों द्वारा उन्हें अपने विचार व्यक्त करने के लिए कहा गया। अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम उपस्थित पत्रकारों का अभिवादन एवं स्वागत करते हुए पत्रकारों का समाज के प्रति महत्ता को बतलाते हुए कहा कि पत्रकार समाज का आईना

होता है जिस प्रकार आइने से हम अपने छवि को देखते हुए अपने शारीरिक कमियो एवं अच्छाइयों को पहचान सकते हैं उसी प्रकार पत्रकार हमें हमारे कार्यों का गुण दोषों के आधार पर मूल्यांकन करने में मदद करते हैं। कहां पर हमने कुछ कमी की है या हमें और उस पर कार्य करना है कार्य की गुणवत्ता तथा समाज में हमारे द्वारा किए गए कार्य का लोगों पर क्या प्रभाव है समय- समय पर अपने लेखनी के माध्यम से हमें जानकारी देते रहते हैं इसकी वजह से हमें अपने कार्यो के प्रति काफी सजग रहना पड़ता है

और भविष्य में मैं चाहूंगा कि हम एक दूसरे के साथ मिलकर इसी प्रकार हमेशा सहयोग की भावना से कार्य करते रहे। तत्पश्चात नव पदस्थ सीएमओ मुद्रिका तिवारी से भी भविष्य में नगर पंचायत प्रतापपुर के विकास कार्यों के बारे में उनका क्या कार्य योजना रहेगी अपने विचार व्यक्त करने के लिए कहा गया। सी एम ओ मुद्रिका तिवारी जी ने उपस्थित सभी पत्रकारों एवं पार्षदों को प्रणाम करते हुए कहां की आप सभी के सहयोग से एवं अध्यक्ष के मार्गदर्शन मे हम सभी मिलकर प्रतापपुर नगर पंचायत के अंतर्गत जो भी कार्य होंगे पूरी निष्ठा तन्मयता एवं गुणवत्ता से पूर्ण करेंगे। साथ ही अगर कोई आप लोगों के द्वारा नया कार्य जो हमारे कार्य क्षेत्र में आता है उसे अवश्य करने का प्रयास करेंगे। आप लोग का सहयोग हमेशा मिलता रहे। एवं प्रतापपुर की जनता को किसी भी शिकायत का मौका ना मिले इसका भरपूर प्रयास करेंगे। वर्तमान अवसर पर स्थानीय पत्रकार संघ के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला, अवधेश पांडे, राकेश मित्तल, जीशान, राजा खान, राजेश गुप्ता शमलेश गुप्ता दीपक मित्तल अन्य पत्रकार एवं पार्षद गण भी उपस्थित रहे।