संवाददाता राजेंद्र साहू मगरलोड
मगरलोड :- शाला में नवप्रवेशी छात्र–छात्राओं को गुलाल चंदन लगाकर उनका मुंह मीठा करा कर निःशुल्क पाठ्य पुस्तक प्रदान कर शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती पर श्री फल समर्पित कर किया गया।संयोग ऐसा रहा की गुरु पूर्णिमा का पावन अवसर भी था।ऐसे में अतिथियों सहित शाला विकास समिति और ग्राम वासियों ने सबसे पहले शाला के सभी गुरुजनों का पुष्पहारों से स्वागत वंदन किया।इस अवसर पर उपस्थित नवप्रवेशी छात्र–छात्राओं को पाठयपुस्तक प्रदान कर भी स्वागत किया गया। इसके बाद सत्र 2022–23 में प्रथम श्रेणी में आने वाले छात्र–छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।

जिसमें कक्षा 12 वीं से शशिकला पिता किशन राम कृषि संकाय से 84.6% के साथ कक्षा में प्रथम स्थान,दानेश्वर पिता राजकुमार विज्ञान संकाय 83.20% के साथ कक्षा में प्रथम रही।इसी प्रकार कक्षा 11वीं में हेमिला पिता शोभाराम वाणिज्य संकाय में प्रथम स्थान 96% और लक्ष्मीनारायण पिता राजकुमार गणित संकाय में द्वितीय स्थान 93% प्राप्त किया।कक्षा 10 वीं में गायत्री पाल पिता भोलाराम पाल 77.66% प्रथम स्थान और परमेश्वरी पिता विजय कुमार 73.66% स्थान प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रहीं। कक्षा 9 वीं में आस्था साहू पिता संतोष कुमार साहू 94% प्रथम स्थान और उनेश कुमार पिता भुनेश्वर साहू 91% स्थान प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।ऐसे होनहार छात्र–छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित किए गए।
इसके बाद शाला के कुल 24 लाभान्वित छात्राओं को गुलाल से स्वागत कर सरस्वती निःशुल्क सायकल प्रदान किया गया। कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि भरत नाहर (जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी) ने अपने उद्बोधन में कहा की–”पढ़ाई के साथ–साथ समझ कौशल विकसित करना जरूरी है,अर्थात ज्ञान के साथ परखने की शक्ति विकसित करना जरूरी है।”
विशिष्ट अतिथि तपन चंद्राकर (अध्यक्ष नगर पंचायत कुरूद) ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए अपने उद्बोधन में कहा की–”बिना लक्ष्य के पढ़ाई अधूरी है। पहले यह तय करें की आपकी रुचि ज्यादा किसमें है और किस क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।”आप अपने काबिलियत को पहचाने और उस दिशा में मेहनत करें।इसी प्रकार गिरीश साहू (जनपद पंचायत मगरलोड सभापति) ने अपने उद्बोधन में कहा–”अच्छा सोचें अच्छा करें परिणाम बेहतर आयेंगे।”
इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष भुवनेश्वर साहू ने शाला की समस्या टीचर कमी से अतिथियों को अवगत कराते हुए टीचर उपलब्ध कराने व मंच,सी सी रोड,अहाता निर्माण करने की बात कही।शाला का सफल संचालन तिलक राम साहू ने किया।कार्यक्रम में छबि ध्रुव,घनश्याम साहू,तुलस राम,संतराम बंजारे,नारायण राव,लिलेश्वरी पाल(जनपदसदस्य) ,वेदबती,कांति,घनश्याम कश्यप,तेजराम साहू,हरिचंद साहू,नरोत्तम ध्रुव, शीत राम पाल,विष्णु साहू,कुसुमलता साहू(जिला पंचायत सदस्य) उत्तम (नगर पंचायत कुरूद पार्षद) सहित स्कूल के टीचर वासुदेव ठाकुर प्राचार्य,अशोक पटेल,संतोष साहू,पेमेश्वरी कंवर,तिलक राम साहू,शीत राम ध्रुव,जितेंद्र कुमार,अशोक कश्यप,सोफिया सैनिक,नारायण प्रसाद साहू,सहित ढाल सिंह यादव,मोनिका कंवर,मोनिका साहू उपस्थित थे।
