एक तरफा प्यार के चलते आरोपी ने दिया घटना को अंजाम l 

कोपरा :- हत्या के बाद आरोपी ने किया पुलिस को गुमराह करने का प्रयास, अपने ही बातों में फंसता गया आरोपी, घटना में प्रयुक्त डंडा को राजिम पुलिस ने किया आरोपी से जप्त राजिम थाना क्षेत्रान्तर्गत् ग्राम जेन्जरा में दिनांक 20.11.2021 को सूचक उमेन्द्र साहू पिता शत्रुघन साहू उम्र 35 साल साकिन जेन्जरा ने थाना राजिम में मर्ग कायम कराया कि इनकी पत्नी लोमेश्ववरी उम्र 30 साल सुबह 05:30 बजे शौच के लिए नाला तरफ गई थी जो वापस नही आने से पता तलाश दौरान मूडतराई मार्ग नाला के पास नाला में मृत अवस्था मे मिली कि रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 59/21 धारा 174 जा.फौ. कायम कर शव पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। जिला गरियाबंद के उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले के दिशा-निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रेश सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त लंबित गंभीर मामलों के निराकरण हेतु विशेष टीम का गठन किया गया है। विशेष टीम के द्वारा थाना राजिम के मर्ग क्रमांक 59/21 की डायरी का अवलोकन कर नए सिरे से जांच कार्यवाही में लेकर सूचक, मृतिका के परिजन, पंचान, ग्रामीणों से बारीकी से पूछताछ किया गया। पूछताछ दौरान मृतिका की पुत्री ने पुलिस को अहम जानकारी देते हुए बताया कि इनकी माँ ने मृत्यु के पूर्व इनको बताई थी कि जेन्जरा निवासी जवाहरलाल साहू इनके ऊपर गलत नियत रखता था तथा नहाने जाते समय रास्ता रोककर प्यार का इजहार करता था। इस जानकारी के बाद पुलिस द्वारा जवाहरलाल साहू से पूछताछ किया गया तब आरोपी गलत जवाब देते हुए अपने ही बातों में फंसने लगा तथा कड़ाई से पूछताछ दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करने पर अपराध क्रमांक 206/2023 धारा 302 भादवि कायम कर आरोपी से घटना में प्रयुक्त 01 नग लकड़ी के डंडा को पेश करने पर जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया।उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यकांत भारद्वाज, सउनि छबील टांडेकर, प्र.आर. करम जांगड़े, स्पेशल टीम से प्र.आर.अंगदराव, जयप्रकाश मिश्रा, आर. सुशील पाठक, रवि सिन्हा, यादराम ध्रुव, हरीश साहू की सराहनीय भूमिका रही। जवाहरलाल साहू पिता लालजी उम्र 41 साल निवासी ग्राम जेन्जरा थाना राजिम जिला गरियाबंद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जिसे उप जेल गरियाबंद भेज दिया गया है।