*हाई स्कुल कोलियारी में सायकल वितरण*
*बालिका पढ़ेगी, विकास गढ़ेगी*,
*माँ सरस्वती की छाया चित्र पर पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल कोलियारी (भखारा )में सायकल वितरण किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र की जनपद सदस्य परमेश्वरी महेंद्र साहू जी, विशिष्ट अतिथि ब्लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष भखारा एवं शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष राजू साहू अध्यक्षता संस्था की प्राचार्य गीता साहू ने की*
*सायकल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजू साहू ने कहा कि बेटियों को शिक्षा से जोड़ने के लिए शासन द्वारा यह सायकल योजना चलायी जा रही है जिससे कि कोई भी बालिका यातायात के साधन के अभाव में पढ़ाई से वंचित न हो आज बेटियां सभी क्षेत्र में बेटो से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है और देश, प्रदेश जिला एवं ब्लाक स्तर पर अव्वल स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है सभी बालिकाओं को कोरोना संक्रमण काल में घर पर रहकर ही पढ़ाई करने के लिए कहा और स्कूल गांव अपने माता पिता का नाम रोशन करने हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की*
*मुख्य अतिथि परमेश्वरी महेंद्र साहू ने स्कूली जीवन को अनुशासन और सीखने का माध्यम बताया और सभी छात्र छात्राओं को पढाई के साथ साथ खेल में भी आगे बढ़ने की बात कही संस्था प्रमुख प्राचार्य महोदया ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी इस अवसर जोरतराई स्कूल प्राचार्य बारले मैडम, व्याख्याता कोसरे सर,शाला प्रबंधन समिति सदस्य रामरतन साहू ,कुलेश्वर साहू, विशाल राम साहू, नंदलाल साहू, पालक गण छात्र छात्राए उपस्थित रही*
