महासमुंद पुलिस थाना सिंघोडा की कार्यवाही…. 08 पेटी किंगफिशर बीयर तस्करी करते 01 आरोपी गिरफ्तार

आनंद भोई महासमुंद।पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक महोदया महासमुंद मेघा टेम्भूरकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सराईपाली अपूर्वा क्षत्रिय के मार्गदर्शन में थाना सिंघोडा क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन/ बिक्री पर कार्यवाही करते हुए दिनाँक 21/03/2021 को ओडिशा से अवैध रूप से 08 पेटी किंगफिशर परिवहन कर सराईपाली छत्तीसगढ़ में खपाने के लिए ले जा रहे आरोपी गजेन्द्र पाणीग्राही पिता स्व बिशीकेशन पाणिग्रही निवासी ग्राम सरायपतेरा के कब्जे से हुण्डाई एसेण्ट कार क्रमांक OR 02 AW 7877 के पीछे सीट मे रखे 08 नग खाकी कार्टून के प्रत्येक कार्टून मे 12-12 नग कुल 96 नग किंग फिशर कम्पनी का बियर बाटल प्रत्येक बाटल मे 650-650 भरा हुआ कुल जूमला 64400 मि.ली. किंगफिशर बियर किमती 16320 रूपये एवं हुण्डाई एसेण्ट कार क्रमांक OR 02 AW 7877 किमती 150000 जूमला किमती 166320 रूपये जप्त कर आरोपी गजेन्द्र पाणीग्राही पिता बिशीकेशन पाणीग्राही उम्र 41 साल जाति ब्राम्हण साकिन सराईपतेरा थाना सरायपाली जिला महासमुंद को अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया जाकर रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया।
