देवभोग :- कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय देवभोग में छात्राओं को किताब वितरण कर मनाया शाला प्रवेश उत्सव। स्थानीय कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय देवभोग में प्रवेश उत्सव मनाया गया। बीईओ देवनाथ बघेल, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष दुर्गा चरण अवस्थी के मौजूदगी में सभी नवप्रवेशी छात्राओं को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। नए सत्र के लिए आए पाठ्यक्रम के निशुल्क किताबो का वितरण किया गया।
मौजूद अन्य अतिथि संकुल प्राचार्य नेपाल यदु, हायर सेकेंडरी प्राचार्य दयाराम सिन्हा, संकुल समन्वयक शेषनारायण शुक्ला, सलिल नाग, व्याख्याता के आर कश्यप, एसएमसी अध्यक्ष केजीबिव्ही मालती कश्यप, शान्तनु बाधे रीडर अनुविभागीय कार्यालय राजस्व देवभोग, अधीक्षिका उषा वैष्णव केजीबिव्ही देवभोग ने सभी छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। आयोजन में शिक्षिका मनीषा नाग, रमा पांडेय, आरती मिंज, ऋतंभरा पात्र, चाँदनी पात्र भी मौजूद थी।
