करनाल-बिन्दर शर्मा इन्द्री

करनाल :- पुलिस अधीक्षक करनाल शशांक कुमार सावन लगातार जिले में विभिन्न थानों का निरीक्षण कर रहे हैं और थानाक्षेत्र के आमजन से मीटिंग कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। साथ ही आमजन से वार्तालाप कर पुलिस कार्यवाही व डायल 112 की सेवा के बारे में भी लोगों का रिव्यू ले रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सिविल लाइन का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होने एरिया के प्रयवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधक, थाने के तमाम अनुसंधान अधिकारियों व अन्य पुलिस कर्मचारियों की मीटिंग ली। इस मीटिंग के माध्यम से उन्होने एक-एक करके लम्बित मामलों व शिकायतों के बारे चर्चा की और लम्बित मामलों व शिकायतों को बिना देरी के निपटान करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने थाने की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी हासिल की, थाने में साफ-सफाई का निरीक्षण किया और प्रत्येक कार्य को निश्चित समय में करने व रिकॉर्ड को दुरूस्त रखने के संबंधितों को निर्देश दिए। साथ ही पुलिस कर्मचारियों के लिए सुविधाओं को और बेहतर बनाने के बारे में भी चर्चा की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना क्षेत्र के लोगों के साथ भी मीटिंग की। पुलिस अधीक्षक ने लोगों के साथ मीटिंग कर थाने के पुलिस कर्मचारियों द्वारा आमजन के साथ किया जाने वाला व्यवहार, किसी मामले में पुलिस कर्मचारी किस तरीके से कार्य करता है, मामले में निष्पक्ष जांच होती है या नही, डायल 112 का रिस्पॉन्स टाईम, डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मचारियों का आमजन के साथ व्यवहार बारे में मीटिंग में मौजूद लोगों से सवाल जबाव किए गए। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला पुलिस चौबीस घंटे आपकी सेवा में तत्पर है। किसी भी समय पुलिस की जरूरत महसूस होने पर डायल 112, नजदीकि पुलिस थाना, पुलिस चौकी व जिला पुलिस के नियंत्रण कक्ष नम्बर 0184- 2208222, 23 पर सम्पर्क कर पुलिस सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक शहर वीर सिंह, थाना प्रबंधक सिविल लाईन निरीक्षक ललित कुमार, प्रवाचक पुलिस अधीक्षक उप निरीक्षक सतपाल सिंह व थाने के तमाम पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
